Sunday, May 19th, 2024

UP के पूर्व CM कल्याण सिंह के नाम पर होगा अब इस मार्ग का नाम

उत्तर प्रदेश के मुख्या मंत्री रह चुके कल्याण सिंह ने बीते शनिवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बाबरी म स्जिद मामले में जिम्मेदारी लेकर कल्याण सिंह जी ने इस्तीफा दे दिया था। कल्याण सिंह का राम मंदिर निर्माण में बहुत अहम योगदान रहा है। कल्याण सिंह को अं तिम विदाई देने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अहम राजनेता पहुंचे थे। इसी बीच यह खबर आ रही है कि अब कल्याण सिंह के नाम पर होगा राम मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग का नाम। आइए आपका पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

पूर्व CM कल्याण सिंह के नाम पर होगा राम मंदिर मार्ग का नाम

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक बहुत बड़ा फैसला लिया गया है। अयोध्या में राम जन्म भूमि की ओर जाने वाले मार्ग का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। राम मंदिर मार्ग का नाम अब कल्याण सिंह मार्ग होगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि इसे जल्दी ही लागू किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखने का ऐलान किया।

सीबीआई के समक्ष हुए थे पेश

कल्याण सिंह अपने लंबे राजनीतिक सफर में आये दिन चर्चा का विषय बने रहते थे। बाबरी मामले के समय भी कोर्ट में बहुत लंबी सुनवाई चली थी। कल्याण सिंह राजस्थान के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के भी राज्यपाल रह चुके थे। राजस्थान के राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही सितंबर 2019 में कल्याण सिंह वापस लखनऊ लौट गए थे। लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्हें एक सुनवाई के दौरान सीबीआई के समक्ष भी पेश होना पड़ा था। तब अदालत ने सितंबर 2020 में कल्याण सिंह के साथ-साथ 31 लोगों को बरी कर दिया।

हिंदुत्व का बड़ा चेहरा थे कल्याण सिंह

सीएम की कुर्सी त्यागने के बाद कल्याण सिंह हिंदुत्व की राजनीति का एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे थे. एक बहुत बड़ी बात तो ये है कि जीवन भर उन्होंने बाबरी की घटना को लेकर कोई अफ’सोस नहीं जताया. उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि इस घटना का उन्हें कोई अफ’सोस नहीं है. उन्होंने 6 दिसंबर 1992 को राष्ट्रीय गर्व का विषय बताया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *