Sunday, May 19th, 2024

जब श्रीदेवी बन गई थी दोनों भाई अनिल कपूर और बोनी कपूर के बिच लड़ाई की वजह!

फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में जैसे मिस्टर इंडिया,जुदाई, लाडला, रूप की रानी चोरों का राजा जैसी कई हिट फिल्में किए हैं। उस वक्त दोनों की सबसे हिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया‘ थी जो लोगों को खूब पसंद आई थी।

दर्शकों ने मिस्टर इंडिया के हर एक किरदार को खूब पसंद किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें मिस्टर इंडिया के लिए सबसे पहले अमिताभ बच्चन को चुना गया था लेकिन किसी कारणवश इस फिल्म के अभिनेता अनिल कपूर चुने गए। अनिल कपूर के लिए मिस्टर इंडिया उनके करियर के सबसे शानदार फिल्मों में से एक है।

मिस्टर इंडिया के शूटिंग के दौरान एक किस्सा काफी चर्चा में आया था। दरअसल, इस फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे। शूटिंग के बाद दोनों भाई बोनी कपूर और अनिल कपूर में ल’ड़ाई हो गई थी और लड़ाई की वजह थी श्रीदेवी।

बोनी कपूर और अनिल कपूर की ल’ड़ाई की वजह श्रीदेवी

फिल्म मिस्टर इंडिया के प्रोडक्शन को लेकर बोनी कपूर उस वक्त काफी बिजी चल रहे थे। इस फिल्म में वह श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे लेकिन श्रीदेवी ने इसे करने से मना कर दिया था। बाद में श्रीदेवी ने इस फिल्म के ऑफर को एक्सेप्ट किया परंतु उसके लिए बोनी कपूर से उन्होंने 10 लाख की डिमांड की इसके बाद बोनी कपूर ने उन्हें 10 लाख के बजाय 11 लाख रुपए ऑफर किए।

इस बात को जानने के बाद अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर से काफी नाराज हुए क्योंकि उन्होंने भी इस फिल्म के लिए अपना पैसा लगाया था अनिल कपूर उस वक्त तो चुप रहे हैं लेकिन बाद में उन्होंने बोनी कपूर पर काफी गुस्सा किया।

श्रीदेवी की मदद की बोनी कपूर ने

दरअसल श्रीदेवी एक वक्त बहुत ही भारी संकट से गुजर रही थी। उन्हें अपने मां के इलाज के लिए पैसे जुटाना मुश्किल हो गया था। उस वक्त बोनी कपूर ने उनके मदद के साथ-साथ उनकी मां की ईलाज की सारे जिम्मेदारियां भी अपने ऊपर ले ली थी। श्रीदेवी की मां के लिए उन्होंने अमेरिका के लिए टिकट भी बुक करवाया था। ये सब जानने के बाद अनिल कपूर बोनी कपूर से नाराज होकर उस वक्त स्टेज छोड़ कर चले गए थे।

बाद में डायरेक्टर शेखर कपूर के समझाने के बाद वह वापस आए और वापस काम करने के लिए उन्होंने एक शर्त रखी और प्रोडक्शन का काम अपने हाथ में ले लिया। फिल्म रिलीज होने के बाद उसके प्रॉफिट का बड़ा हिस्सा भी उन्होंने अपने नाम कर लिया था। ये सारी बात जब श्री देवी को पता चली तब उन्होंने 8 महीने तक बोनी कपूर से कोई बात नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *