Monday, May 20th, 2024

साउथ मूवी के ये फेमस एक्टर अपने एक्स्ट्रा मैरिटल सम्बन्ध को लेकर हमेसा बने रहे हैं चर्चा में, एक ने तो कर ली बेटी की उम्र की एक्ट्रेस से शादी

आज हम साउथ मूवी के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे जो अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के चलते हमेशा से सुर्खियों में आए दिन नजर आते रहते हैं। परंतु इनमें से कुछ सितारे अपने रिश्ते में सफल हुए वहीं दूसरी तरफ कुछ अलग भी हो गए।

प्रभु देवा और नयनतारा

मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा और एक्ट्रेस नयनतारा की लव लाइफ की खबरें एक समय में काफी वायरल हुई थी। लोगों का यह भी कहना था कि प्रभु देवा नयनतारा एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और आने वाले दिनों में शादी भी कर सकते हैं। हालांकि साढ़े 3 साल एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए।

कमल हसन और गौतमी

कमल हसन की लव लाइफ उस वक्त सुर्ख़यों में आया था जब उन्होंने अपनी पत्नी वाणी गणपति को  तलाक दिया था। उनका एक्ट्रेस सारिका के साथ अफेयर था। जानकारी के लिए आपको बता दें कमल हसन का सारिका के साथ भी रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चला। कूछ समय के बाद कमल हसन गौतमी ताड़ीमल्ला के साथ रिलेशनशिप में आ गए। यह भी खबर सामने आया था कि कमल हसन और गौतमी पूरे 13 साल लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके थे।

नागार्जुन और तब्बू

साउथ मूवी के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन एक समय बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू के साथ खबरों में रह चुके थे। तकरीबन 15 सालों तक इन दोनों का रिलेशनशिप रहा। बाद में नागार्जुन रिलेशनशिप से पीछे हट गए क्योंकि नागार्जुन शादीशुदा थे और अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहते थे।

धनुष और श्रुति हासन

अभिनेता कमल हसन की ही बेटी है श्रुति हसन। जिनका अपने पिता की तरह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स चल चुका है। श्रुति हसन का अफेयर साउथ के जाने-माने अभिनेता धनुष के साथ एक वक्त काफी वायरल हुआ था। हालांकि अभिनेता धनुष ऐश्वर्या के साथ शादी के रिश्ते में बंधे हुए थे जिस कारण कुछ समय बाद ही श्रुति हसन और धनुष अलग हो गए।

प्रकाश राज और पोनी वर्मा

अभिनेता प्रकाश राज साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता है जो अधिकतर फिल्मों में विलेन का रोल निभाते नजर आते हैं। प्रकाश राज की शादी पोनी वर्मा के साथ हुई थी। परंतु इस रिश्ते के लिए प्रकाश राज ने अपनी पहली पत्नी ललिता को तलाक दिया था जिनके साथ वह 11 साल रिलेशनशिप में रहे थे।

श्रीदेवी और बोनी कपूर

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ मूवी में भी नजर आ चुकी है। जिनका रिश्ता बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ भी रह चुका था। बात करें बोनी कपूर की तो श्रीदेवी के साथ रिलेशनशिप में आने के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर से अलग होने का फैसला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *