तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को और उसके कालाकार को सभी लोग जानते हैं। उनमें से लोकप्रिय किरदार बबीता और टप्पू भी है जो आजकल एक दूसरे के अफेयर के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल उस शो में बबीता के किरदार को निभाने वाली मुनमुन दत्ता और टप्पू के किरदार को निभाने वाले राज अनादकट वास्तविक जीवन में एक कपल भी हैं। आइए जानते हैं दोनों के अफेयर की सच्चाई।
मुनमुन और राज का अफेयर
ई-टाइम्स के मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुनमुन और राज एक साथ हैं और तारक मेहता का उल्टा चश्मा कि जितने भी टीम है वह इन दोनों के बीच चल रहे अफेयर से अवगत है। इस बारे में उनके परिवार वाले भी जानते हैं।
हालांकि राज 24 साल के हैं और मुनमुन उनसे उम्र में 9 साल बड़ी है। जानकारी के लिए आपको बता दें उनके इस अफेयर से किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं है कोई भी उन्हें चिढ़ाता नहीं है। वास्तव में उनकी लव स्टोरी बहुत पुरानी है परंतु यह आज तक किसी के सामने नहीं आया। इस बात का किसी को आश्चर्य नहीं है। हालांकि दोनों की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर
तारक मेहता के उल्टा चश्मा के टप्पू जेठालाल के बेटे और बबीता जी अक्सर अपने मजाकिया अंदाज से सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के द्वारा प्रशंसकों को मनोरंजन करते रहते है। कुछ समय पहले मुनमुन ने एक साधारण और मनमोहक लाल वस्त्र में अपनी एक शानदार पिक्चर पोस्ट की थी और कुछ तस्वीरों में वह अपने हाथ में एक कॉफी कप पकड़े हुए भी देखी गई थी।
सोशल मीडिया पर उनकी इस पोस्ट पर बहुत सारा प्यार उन्हें मिला इसी बीच पोस्ट पर राज की कमेंट से दर्शकों का ध्यान उस तरफ गया। बबीता जी की तस्वीर पर मजाकिया अंदाज में राज ने कमेंट किया ‘लेकिन प्याला खाली है।#जस्टफॉरथेपिक्चर। मोनू ने कमेंट पर इस पर रिप्लाई किया और पूछा ‘तुम्हें कैसे पता? जिस पर राज ने कमेंट किया “क्योंकि मैं वही काम करता हूं”बाद में उन्होंने कहा “हमारी नौकरी की मांग”।
टप्पू की बेबी बबीता
शो में राज मुनमुन को आंटी कह कर बुलाता है लेकिन रियल लाइफ में वह उनकी बेबी है।राज अक्सर मुनमुन की फोटो में कुछ ना कुछ कमेंट करते रहते हैं। मुनमुन भी उनके कमेंट में रिप्लाई देती है।इस तरह से दोनों के कमेंट से ही उनके बीच चल रहे इस रिश्ते को समझ सकता है।