Sunday, May 19th, 2024

रुसी लड़की को हुआ हरियाणवी छोरे से प्यार, विदेश छोड़ गांव के चूल्हे में बना रही है खाना

हमारे समाज में बहुत सारे रिश्ते बने हुए हैं जिसमें एक होता है पति पत्नी का रिश्ता। पति-पत्नी के रिश्ते के लिए शादी जेसे बंधन बनाए गए हैं। किसी के भी जीवन में शादी का महत्व सबसे बड़ा है अगर  जीवन साथी अच्छा मिले तो वह शादी जीवन भर अच्छे से चलती है।

शादी ही एक ऐसा बंधन है जो एक दूसरे के साथ-साथ दो परिवारों को भी जोड़ कर रखता है। परंतु कुछ ऐसी शादियां भी होती है जिसे बहुत ही अजीबो-गरीब शादी माना जाता है। इसी तरह के एक अनोखी शादी का जिक्र आज हम करेंगे जिसमें रशियन लड़की ने हरियाणा के एक लड़के से प्रेम करके उससे शादी की।

सोशल मीडिया से उस अनोखे रिश्ते की शुरुआत

रमेश नाम का लड़का जो हरियाणा के छोटे गांव में अपने परिवार के साथ रहता है जो सिर्फ 12वीं तक पढ़ा है। उसकी मुलाकात सोशल मीडिया साइट पर एक रूस की लड़की से होती है। उसके बाद वह दोनों दोस्त बनते हैं फिर धीरे-धीरे उन दोनों के बीच प्यार हो जाता है। प्यार का इजहार पहले लड़के ने किया उसके बाद उस प्रस्ताव को रशियन लड़की ने स्वीकार किया।

कुछ समय बाद वह लड़की रमेश के गांव हरियाणा उससे मिलने के लिए चली आती है।  यह देखकर रमेश के घर वाले और उसके आसपास के लोग यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर इतनी दूर विदेश से लड़की अपने प्यार के चलते उससे मिलने तक आ गई।

फिलहाल, लड़की रमेश के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी करने और गांव के देसी तरीके से ढलने को भी इच्छुक है। यहां तक कि वह चूल्हे में रोटिया पकाने से लेकर सब कुछ देसी लाइफसइल को सीख रही है। वाकई में यह बहुत ही दिलचस्प प्रेम कहानी है जो बहुत ही कम देखने को मिलती है या फिर बॉलीवुड मूवीओं में ही देखने को मिलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *