फराह नाज बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन है। गुजरे जमाने में एक्ट्रेस फराह नाज़ पूरे 2 दशक तक बॉलीवुड में सक्रिय रहे उसके बाद अब यह एक्ट्रेस जी रही है गुमनामी की जिंदगी। आज हम फराह नाज़ के जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें आपको बताने जा रहे हैं।
फराह नाज की फिल्मी करियर की शुरुआत
जानकारी के लिए आपको बता दें फरहा नाज़ की फिल्मी करियर की शुरुआत 1985 में यस कैंप की फिल्म “फासले” से हुई थी।फरहा नाज़ 80 और 90 के दशक में यतीम,फासले, काला बाजार और हलचल जैसी फिल्मों में काम किया है। फरहा नाज़ ने फासले से ग्लैमर की दुनिया में डेब्यू किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें एक्टर आदित्य पंचोली के साथ भी फराह नाज ने 1990 की फिल्म “वीरू दादा” में काम किया है। इतना ही नहीं फराह आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली की फिल्म “सैटेलाइट शंकर” के स्क्रीनिंग में भी नजर आई थी।
जानकारी के अनुसार फराह नाज़ बहुत ही गुस्सेल मिजाज की थी। अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण एक बार उन्होंने “कसम वर्दी की” के सेट पर उन्होंने चंकी पांडे के साथ झगड़ा कर लिया था। कहा जाता है कि फराह नाज एक्टर चंकी पांडे पर बहुत भारी पड़ी थी। इतना ही नहीं फराह ने लॉन्च करने वाले यश चोपड़ा की वाइफ पामेला तक से झगड़ चुकी है।
फरहा नाज़ की शादी-शुदा जिंदगी
एक्ट्रेस फरहा नाज़ के दो शादी की थी की। पहली शादी बिंदु दारा सिंह से हुई थी। इन दोनों का एक बेटा फतेह रंधावा है। बिंदु दारा सिंह फराह नाज कि शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और शादी के 6 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। पहले शादी में तलाक होने के 1 साल बाद ही फराह नाज़ ने दूसरी शादी 2003 में एक्टर सुमित सहगल से की थी। 2019 में फराह नाज को एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान देखा गया था। उस वक्त उनको पहचान पाना भी मुश्किल था। दूसरी शादी के बाद से फराह नाज आज पूरी तरह से गुमनाम हो गई है।