Thursday, May 9th, 2024

नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थी महिला, करंट की चपेट में आने से हुई मौत

जट्टारी कस्बा क्षेत्र के समीप एक गांव में एक घटना घटित हुई। जिसमें उस गांव के गौरौला प्रधान की पत्नी की मौत बिजली के करंट से लगने से हो गई। जिसके बाद उन्हें बाथरूम का दरवाजा तोड़ बाहर निकाला गया। दरअसल टप्पल विकास खंड के गांव का  गौरौला प्रधान यादवेंद्र सिंह उर्फ यादव की 25 वर्षीय पत्नी बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। इसके बाद करंट के चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई तो आइए जानते हैं कि इस पूरी घटना के बारे में।

पानी के रोड से करंट लग कर हुई मौत

जानकारी के अनुसार प्रियंका नहाने के लिए पानी के रोड से पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान वह नहाने के लिए बाथरूम में गई जिससे बाद करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। कुछ समय बाद प्रियंका की 5 वर्षीय पुत्री लविका अपनी मम्मी को ढूंढते हुए कपड़ा पहनने के लिए आवाज लगाई तो उसे अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी अपनी दादी मां गुड्डी देवी को दी। जिसके बाद प्रियंका की सास वहां पहुंचकर बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। जब बाथरूम से कोई आवाज मुझे नहीं आई तो जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

जिससे उनकी आवाज सुनकर बाकी परिजन भी देखने के लिए दौड़ कर आए। उसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़कर प्रियंका को बाहर निकाला गया। उस वक्त प्रियंका की हालत बहुत गंभीर थी।इसके बाद परिजन उन्हे कैलाश अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रियंका अपने पीछे 5 वर्षीय बेटी लविका को छोड़ कर गई है। एक दुखद बात यह भी है कि यादुवेंद्र सिंह उर्फ यादव भी उस वक्त मौजूद नहीं थे। वह वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे।

शरीर में हलचल भी हुई थी

जहां एक तरफ प्रियंका की मौत से घर में मातम मचा हुआ था।घरवालों को सांत्वना देने के लिए बाहर सारे लोगों का तांता लगा हुआ था। इसी दौरान 5 घंटे के बाद प्रियंका के मृत शरीर में कुछ हलचल दीखाई दी। जिसके बाद परिजन उन्हे दिल्ली लेकर भागे वहां भी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *