Sunday, May 19th, 2024

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी कर रहे हैं स्ट्रौबरी की खेती, खेती से कमा चुके हैं अब तक लाखो रूपए!

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्हे “कैप्टन कूल” के नाम से भी जाना जाता है। धोनी ने पूरी दुनिया में अपने बल्लेबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम रोशन किया है।सिर्फ भारत में ही नही पूरी दुनिया में उनके फैन फॉलोवर्स है।क्रिकेट से पहले धोनी टिकट कलेक्टर का भी काम कर चुके हैं।परन्तु अब क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद धोनी खेती में किसानी करतें नज़र आ रहे हैं।

दरअसल, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में रांची के अपने फार्म हाउस पर सब्जियां उगा रहे हैं। धोनी सब्जियों के साथ-साथ अनेक प्रकार के फल भी अपने फार्म हाउस पर उगा रहे हैं। उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार के रासायनिक तत्वों का प्रयोग नहीं किया जाता है पूर्ण रूप से शुद्ध और जैविक खेती करते हैं।

धोनी क्या क्या ऊगाते हैं खेत में

महेंद्र सिंह धोनी का फार्महाउस 43 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें शिमला मिर्च के साथ-साथ अनेक प्रकार की सब्जियां भी उगाई जाती है। अब तक अपने फार्म पर धोनी 10 टन स्ट्रौबरी का उत्पादन कर चुके हैं। जिसमें उन्हें 30 लाख तक का मुनाफा हुआ है। स्ट्रौबरी के साथ-साथ धोनी अपने फार्म हाउस पर तरबूज और खरबूज भी उगाते हैं।

जिसम रोजाना 300 किलो तरबूज और 200 किलो खरबूज का उत्पादन होता है। सब्जियां जैविक होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। इसलिए रांची के लोग इस फार्म हाउस की सब्जियां और फलों को काफी संख्या में खरीदते हैं।

खेती के साथ-साथ पशु पालन भी करते हैं

सब्जी और फलों की खेती के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी पशुपालन भी करते हैं। उनका एक बहुत बड़ा डेरी फॉर्म है। डेयरी फार्म के व्यवस्थित संचालन के लिए महेंद्र सिंह धोनी को उत्तम पशु पालक का खिताब भी मिल चुका है। महेंद्र सिंह धोनी ने कड़कनाथ नस्ल की मुर्गी का भी फार्म खोल रखा है। इस मुर्गी का मांस 600 से 1000 प्रति किलो तक बिकता है। खेती किसानी में रुचि होने के कारण महेंद्र सिंह धोनी इस काम को करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *