Monday, May 20th, 2024

जन्म देते ही पत्नी गुजर गयी, बेटे को गोद में लेकर शिक्षक पिता ने निभाया ऐसे अपना फर्ज और ड्यूटी!

कभी-कभी हमारे जीवन में कुछ ऐसे घटना घटित हो जाती है जिसकी हम कल्पना भी नहीं करते हैं। उसके बाद हमें बहुत ही कठिनाइयों से गुजर ना होता है। लेकिन हमारे आस पास भी कभी-कभी ऐसी घटनाएं घटित होते हैं जिसमें बुरी स्थिति होने के बावजूद लोग एक मिसाल कायम कर देते हैं। आज हम ऐसे ही एक व्यक्ति की कहानी आपको बताने जा रहे हैं। जिनकी पत्नी बच्चे को जन्म देते ही गुजर गई उसके बाद उन्होंने अपने बेटे को गोद में लेकर स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ाया।

बच्चे का जन्म होते हुए गुजर गई पत्नी पिता गोद में लेकर जाते हैं पढ़ाने

एक व्यक्ति जिनकी पत्नी बच्चे को जन्म देते ही इस दुनिया को छोड़ कर चली गई। उनके पति अपने बच्चे के साथ अकेले ही रह गए इस बात की जानकारी जाने-माने आईएएस ऑफिसर अविनाश शरण ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर करके दी है। वह व्यक्ति एक शिक्षक भी है शिक्षक होने के साथ-साथ उन्होंने पिता का भी पूरा फर्ज निभाया है।

वह अपने बेटे को गोद में रखकर उसके बाद वह कॉलेज में पढ़ाने जाते हैं यहां तक कि वह कॉलेज के बच्चों को पूरे अच्छे ढंग से क्लास भी देते हैं और साथ में अपने बच्चों का पूरा ख्याल भी रखते हैं

शिक्षक और पिता का फर्ज

एक शिक्षक और पिता का फर्ज उन्होंने दोनों ही बखूबी निभाया है आज के पुरुषों में इतनी जिम्मेदारी नहीं होती की वह अकेले ही एक बच्चों को संभाल पाए। ऐसी परिस्थिति में कई महिलाएं भी छुट्टी लेकर घर पर रहती हैं या फिर उस बच्चे की देखभाल के लिए एक आया रख लेती है। लेकिन इन्होंने पिता का फर्ज खुद निभाया और बच्चों को भी पूरी शिक्षा दे रहे हैं इस कारण से कॉलेज के भी बच्चे उनका बहुत सम्मान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *