Monday, May 20th, 2024

कभी जूते पॉलिश करता था इंडियन आईडल का विजेता, गर्लफ्रेंड किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं!

रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 11 में अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले सनी हिंदुस्तानी बीते कुछ समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं। गरीब परिवार से आने वाले सनी हिंदुस्तानी कभी जूते पॉलिश करके अपना घर चलाते थे। इंडियन आइडल में आकर उन्होंने जज और दर्शक दोनों को इंप्रेस कर दिया था।

 गर्लफ्रेंड रेंमडी और सनी का वायरल पोस्ट

लंदन में आयोजित एक शो के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड रैमडी के साथ वह चर्चा में आए हैं। फ़र्स्ट टाईम सनी ने अपनी गर्लफ्रेंड Ramdey के साथ अपने प्यार का इज़हार करते हुए पोस्ट शेयर किया था लिखा था “हमेशा तुम्हारे साथ, मेरा सच्चा प्यार”।

हालांकि  रैंमडी के इंस्टाग्राम से बहुत पहले से ही प्यार भरे पोस्ट सनी के लिए आते रहे हैं। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सनी हिंदुस्तानी ने दो तस्वीरें शेयर की है जिनमें से एक तस्वीर में वह अपनी गर्लफ्रेंड रेमडी के माथों को चुम रहे हैं और दूसरी तस्वीर में उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं।

जूते पॉलिश करने से लेकर इंडियन आइडल तक का सफर

सनी पंजाब में भटिंडा स्थित अमरपुरा बस्ती के रहने वाले हैं। वे बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। छोटे से ही उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। जिस वक्त उनलोगों के पास पेट भरने के लिए खाना भी बहुत मुश्किल से मिल पाता था उसी वक्त उनके पिता इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे। उनकी मां ने भीख मांग कर उन्हे पढ़ाया लिखाया।

उनकी दादी भी गीत गाकर भीख मांगती थी। उनकी मां सोमा देवी गलियों में घूमकर गुब्बारे भेजा करती थी और लोगों के घरों से चावल मांग कर किसी तरह घर के सदस्यों का पेट भरती थी। एक छोटे से मोहल्ले से मुंबई तक का सफर उन्होंने तय किया जो ईतना आसान नहीं था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर किया।

अपने हुनर के साथ-साथ वह अपने घर का खर्चा चलाने के लिए सड़क किनारे बैठ कर जुता भी पॉलिश किया करते थे। इंडियन आइडल के बारे मे सनी कुछ भी नहीं जानते थे। उनके एक दोस्त ने उन्हें मुम्बई में चल रहे इंडियन आईडल का ऑडिशन के बारे में बताया था। उनके दोस्त ने ही उन्हें मोटिवेट किया कि वह बहुत अच्छा गाते हैं और उन्हें आगे प्रयास करना चाहिए। अपने दोस्त की यह बात उनके दिल में घर कर गई और फिर वह आगे बढ़े।

जानकारी के लिए आपको बता दें जब सनी भटिंडा से मुंबई आए थे उनके जेब में  मात्र दो हजार रुपए थे। मुंबई आकर उन्होंने इंडियन आईडल का ऑडिशन दिया और अपने आवाज से सबको अपना दीवाना बना लिया। इंडियन आइडल शो को जीतने के बाद उनके गांव भटिंडा के लोगों ने पटाखे फोड़ कर उनकी जीत का जश्न मनाया था।

रैंमडी (ramdey) का परिचय

सनी की गर्लफ्रेंड रैंमडी जिनका जन्म नीदरलैंड में हुआ है। इनकी खूबसूरती के आगे सारी एक्ट्रेस भी फेल है। एक लेखक होने के साथ-साथ रैंमडी एक इलस्ट्रेटर भी है। बहुत ही शानदार पेंटिंग वह बनाती है। उनकी पढ़ाई मेडिकल रिसर्च फील्ड में हुई है। काफी लंबे समय से सनी हिंदुस्तानी और रेमडी रिलेशनशिप में है। इस बात को कई साल तक उन्होंने राज ही रखा उसके बाद इस बात का इजहार सोशल मीडिया के जरिए किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *