Thursday, May 9th, 2024

450 करोड़ के बंगले में रहती है मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी, कभी हुआ करता था हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की प्रॉपर्टी

रिलायंस लिमिटेड कंपनी के मालिक मुकेश अम्बानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है बता दे कि मुकेश अम्बानी का नाम भारत के सबसे आमिर व्यक्तिओ के लिस्ट में आता है। दरअसल कुछ वक्त पहले मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को आनंद पिरमल के साथ मुम्बई में 720 करोड़ रुपए खर्च कर हुई थी। आपको मालूम होगा कि ईशा अम्बानी ने शादी के बाद अपने पिता का घर ‘एंटीलिया’ छोड़ दिया था और वो अपने पति के साथ 450 करोड़ रुपए की लागत से बने आलीशान बंगले ‘गुलिटा’ में प्रवेश किया और वही ईशा अम्बानी शिफ्ट हो गयी थी।

इस बंगले के ऊपर स्थानीय लोगों की नजर इस बंगले पर पड़ी और काफी लोगो को इस बंगले के डिज़ाइन भी काफी आकर्षित किया और डायमंड थीम पर आधारित है। बता दे कि यह बंगला 5 फ्लोर का बना हुआ है और इसमें 3 बेसमेंट भी मौजूद हैं. अगर बात की जाए आनंद पिरमल और ईशा अम्बानी के बंगले की तो इस बंगले में पूरे के पूरे 5 फ्लोर है और हर एक फ्लोर की अपनी-अपनी खासियत है और बेहद खास है। एक बेसमेंट तो केवल महँगी कारों को पार्क करने के लिए बनाया गया है।

इस बंगले का डिज़ाइन काफी अच्छा और डायमंड थीम पर आधारित है. बाहर से भी डायमंड का लुक दिया गया है। अगर बात की जाए बंगले के अंदर की तो बंगले के अंदर लटके झूमर भी काफी महँगे है जिनकी कीमत लाखो रुपए है और बंगले की  खूबसूरती को चार चाँद लगा देते है। इसके साथ ही बंगले के अंदर खूबसूरत हॉल और बैडरूम के फर्नीचर की तो वो भी काफी महँगे है। बात करे लिविंग रूम से लेकर डायनिंग के कमरे की तो हर कमरे को काफी अच्छे ढंग से बनाया गया है। अगर देखा जाए तो ये बंगला काफी मनमोहक और काफी दिखने में आलीशान है।

इस बंगले में काम करने वालो के लिए भी काफी सुविधा दी गई है और अलग से इसमें कई सरे सर्वेंट क्वार्टर बनाये गए हैं। आपको बता दे की ये बंगला कभी हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की प्रॉपर्टी हुआ करता था। इस बंगले को आनंद पिरमल के पिता और माता ने 2012 में खरीद लिया था और ईशा अम्बानी और आनंद पिरमल को शादी में गिफ्ट किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *