Thursday, May 9th, 2024

Big Boss के वे Couples जो शो के खत्म होते ही बंधे शादी के बन्धन में!

टीवी का सबसे लोकप्रिय कं’ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के बहुत सारे  फैंस आपको देखने को मिलेंगे। इस शो के बहुत सारे सीजन दिखाए जा चुके हैं और इस साल का यह 15 वा सीजन चल रहा है जिसमें   दो कपल्स करण कुंद्रा और तेजस्वी को दिखाया जा रहा है शो मे करण कुंद्रा ने तेजस्वी को प्रपोज भी कर दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें की करण और तेजस्वी नहीं बल्कि इसके पहले शो में और भी कई कपल्स थे जिन्होंने एक दूसरे को प्रपोज किया है।

वैसे कहा जाता है कि बिग बॉस में बने रिश्ते काफी ज्यादा समय के लिए नहीं टिक पाते हैं। बल्कि आपको बता दें कि बहुत से ऐसे कपल्स है जिन्होंने बिग बॉस के बाद भी एक दूसरे का साथ निभाया है। आइए जानते है उन कपल्स के बारे मे जिन्होंने बिग बॉस के बाद शादी रचाई।

रोशेल राव और कैथ सेकुरा

ये वो कपल्स है जो बिग बॉस के सीजन 9 के कंटेस्टेंट मे आए थे।रोशेल राव और कैथ सेकुरा उस सीजन के हार्ट कपल्स थे। शो दौरान दोनो की कैमिस्ट्री बहुत अच्छी थी शो के दौरान ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। साल 2018 में दोनों ने शादी रचाई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें रोशेल राव और कैथ सेकुरा रियलिटी शो नच बलिए 9 में बतौर कंटेस्टेंट से भाग भी लिया था।रोशेल राव कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी नजर आ चुके है।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

प्रिंस नरूला को कोन नही जानता है जिन्होंने एक नही बल्कि चार चार रियलिटी शो को जीत चुके है। जिसमे उन्होंने बिग बॉस सीजन 9 में भी भाग लिया था और उसके विजेता भी बने थे। इसी शो में उनकी मुलाकात युविका चौधरी से हुई थी।पहले दिन एस ही इनकी केमिस्ट्री दिखने लगी थी। हालांकि शो से जब युविका बाहर हुई थी तब प्रिंस नोरा फतेही के करीब आ गए थे। लेकिन कुछ समय बाद ही उन दोनों का झगड़ा हो गया था और फिर शो जितने के बाद प्रिंस और युविका फिर से एक हो गए। उसके बाद साल 2018 में दोनो ने शादी कर ली।दोनो पहले ऐसे कपल है जिन्होंने शो के बाद शादी की।

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

किश्वर मर्चेंट इंडियन टीवी एक्ट्रेस के साथ साथ एक मॉडल भी है। जिन्हें हिप हिप हुर्रे,एक हसीना थी,इतना करो ना मुझे प्यार,सब मुश्किल का हल अकबर और बीरबल और प्यार कि एक कहानी जैसे सीरियलस मे भी देखा गया है।किश्वर बिग बॉस सीजन 9 की भी कंटेस्टेंट रह चुकी है। इसी शो में उन्हे अपना लाइफ पार्टनर मिला था।इस शो में उनका हमसफर सुयश राय थे शो के दौरान ही दोनो ने अपने प्यार को कबूला था।साल 2011 में ही दोनो की पहली मुलाकात हुई थी। शो खत्म होने के बाद साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। जानकारी के लिए आपको बता दे दोनो कपलस माता पिता भी बन चुके है।

असीम रियाज और हिमांशी खुराना

बिग बॉस सीजन 13 के ये सबसे चर्चित कपल्स रह चुके है। जानकारी के लिए आपको बता दें इस शो में आने से पहले ही हिमांशी रिलेशन्शिप में रह चुकी थी। यहां तक कि उनकी सगाई भी हो गई थी।लेकिन बिग बॉस के शो मे आने के बाद वो असीम रियाज के करीब आने लगी थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी सगाई भी तोड़ दी और उसके बाद एस दोनो एक दूसरे को डेट करने लगे। परंतु दोनो ने अभी तक शादी नही की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *