Tuesday, May 14th, 2024

‘Aquila’ रेस्टोरेंट के दरवाजो पर लगा ताला, साड़ी को नहीं मानता था Smart Dress जानिए कार्रवाई की वजह

हाल ही में दक्षिणी दिल्ली के अकिला रेस्टोरेंट साड़ी मे प्रवेश पर रोक लगाने पर विवादों में आया था। विवादों के बाद निगम द्वाराा इस रेस्टोरेंट की जांच की गई जिसमें यह बिनाााा लाइसेंस के पाया गया के जिसकेे बाद बंद रेस्टोरेंट में ताला लग गया है।गौरतलब है    कि 19 सितंबर को अनिता चोधरी नाम की एक युवती ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमे रेस्तरां के कर्मी द्वारा अनिता चौधरी को साड़ी में रेस्टोरेंट में प्रवेश करने पर मना किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट पे रेस्तरां पर लोगों का काफी गुस्सा निकाला गया।

रेस्टोरेंट को निगम के और से मिला नोटिस

निगम की ओर से क्लोजर नोटिस देने के बाद हलफ़नामा दे कर रेस्तरां प्रबंधन बंंद कर दिया गया है। रेस्तरां ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि वह बिना लाइसेंस के रेस्टोरेंट को चला रहे थे लेकिन अभी इसे बंद कर लिया गया है। रेस्टोरेंट के तरफ से जरूरी हेल्थ लाइसेंस के लिए भी आवेदन कर दिया गया है। रेस्टोरेंट पर आरोप है कि रेस्टोरेंट के कागजों पर सील होने के बावजूद बिना भी सीलिंग के या चल रहा था।

रेस्तरां मुद्दे पर कांग्रेस दल के नेता का बैठक

कांग्रेस दल के नेता अभिषेक दत्त ने दक्षिणी निगम कि सदन की बैठक में रेस्टोरेंट का मुद्दा उठाया था। उनहोंने यह मांग की है कि यह घटना दोबारा ना हो और रेस्टोरेंट पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया जाए। दत्त के अनुसार कागज पर इस रेस्टोरेंट्स का सील होने के बावजूद रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था। निगम के मुताबिक 21 सितंबर को रेस्टोरेंट में हुए विवाद के बाद कि जनस्वास्थ्य विभाग टीम ने इसका निरीक्षण किया था। जिसमें बिना हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के द्वारा रेस्टोरेंट चलाते हुए पाया गया।

बंद करने के आदेश के बावजूद रेस्टोरेंट चलाया

रेस्तरां बंद करने के आदेश के बावजूद इसे 24 सितंबर को टीम के निरीक्षण फिर से चलाते हुए पाया गया। इसके बाद निगम द्वारा 48 घंटे के लिए रेस्टोरेंट बंद करने का आदेश दिया गया। निगम द्वारा की गई कार्रवाई के बाद रेस्टोरेंट के संचालक कुणाल छाबड़ा बिना लाइसेंस के चलने रेस्टोरेंट को बंद करने का हलफनामा निगम को दे दिया है। इस मामले में उन्होंने यह लिखा है कि रेस्टोरेंट्स कि स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाता है।

निगम की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद निगम की कार्रवाई पर कई सवाल उठे दरअसल दक्षिणी दिल्ली मैं अंसल प्लाजा ऐसा स्थान है जहाँ पर बिना लाईसेंस के रेस्तरां चलना किसी रिस्क से कम नही हैं।अक्सर ऐसी शिकायतें कॉलोनी आते रहती है। इसके बावजूद यह रेस्तरां चल रहा था। सवाल यह उठता है कि इतनें बड़े स्थान पर यह रेस्तराँ कैसे चल रहा था और निगम द्वारा कार्यवाई विवाद के बाद क्यों कि गयी।इसके बाद जनस्वास्थ्य अधिकारी की भी कार्यकुशलता पर सवाल खड़े किये गये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *