Monday, May 20th, 2024

45 लाख की मंगलसूत्र पहन कर ऐश्वर्या ने अभिषेक संग रचाई थी शादी, इस कारण बदल डाली मंगलसूत्र!

बॉलीवुड के सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक माना जाता है अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी को साल 2007 में दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी को शाही शादियों में से एक माना जाता है। क्योंकि उनकी शादी में करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए गए थे। ताकि सब लोग जानते हैं कि शादी से पहले दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। इनका रिलेशनशिप काफी लंबा चला था उसके बाद दोनों ने शादी की।

कीमती मंगलसूत्र से हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार दोनों की शादी में काफी पैसे खर्च किए गए थे। ऐश्वर्या ने अपने शादी में कांजीवरम साड़ी पहनी थी जिसकी कीमत लगभग 75 लाख थी के साथ अभिषेक ने भी महंगी डिजाइनर शेरवानी पहनी थी। इसके अलावा शादी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को 45 लाख की मंगलसूत्र पहनाई थी।

कुछ समय बाद मंगलसूत्र मे किया बदलाव

शादी के बाद ऐश्वर्या के मंगलसूत्र को तिरुपति बालाजी मंदिर में देखा गया था। पहले उनकी मंगलसूत्र का साइज डबल लेड और लंबा था। उस मंगलसूत्र में हीरे का पेंडेंट भी लगा हुआ था। परन्तु कुछ समय बाद ऐश्वर्या ने उस मंगलसूत्र में कुछ बदलाव किए। ऐश्वर्या ने मंगलसूत्र को नेक लाइन तक छोटा कर दिया। मंगलसूत्र को डबल लेयर से सिंगल लेयर भी कर दिया। ऐश्वर्या के मंगलसूत्र के इस बदलाव से उनके फैंस भी हैरान थे। फैंस मंगलसूत्र के इस बदलाव को जानने के लिए काफी उत्सुक थे।

बेटी आराध्या के जन्म के बाद बदला मंगलसूत्र

ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के जन्म के बाद मंगलसूत्र में बदलाव किया था। ऐश्वर्या राय का कहना है कि उनका मंगलसूत्र काफी हैवी और लंबा था। उनकी बेटी को इससे दिक्कत हो सकती थी। उन्हें चुभ सकता जिस वजह ऐश्वर्या ने अपने मंगलसूत्र को चेंज कराया। ऐश्वर्या राय हमेशा से अपनी बेटी को केयरिंग और ओवरप्रोटेक्टिव करती आ रही है। अपनी बेटी को लेकर उन्हें किसी पर भरोसा नहीं है। किसी भी शादी फंक्शन में वह अपनी बेटी आराध्या के साथ जरूर नजर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *