Wednesday, May 15th, 2024

इन आसान से टिप्स से अल्मुनियम के बर्तन के काली परत को फटाफट करे साफ, बरतल हो जाएंगे नए जैसे

भारत के कई जगहों में अधिकतर खाना बनाने के लिए एलमुनियम बर्तनों (Aluminum Utensils ) का ज्यादा उपयोग किया जाता है। कुछ लोग अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग बर्तन का इस्तेमाल करते है। लेकिन ज्यादातर घरो मे आपको एलमुनियम केेे बर्तन इस्तेमाल मे देखनेे को ज्यादा मिलेंगे। एलमुनियम एक हल्की धातु होती है। परंतु यह काफी मजबूत भी होती है। भारत में अल्मुनियम के बर्तन का इस्तेमाल 100 सालों से अधिक समय से किया जा रहा है। अल्मुनियम के बर्तन मजबूत होते हैं और काफी चमकदार होते हैं।

लेकिन जैसे इसमें खाना बनता है इसका रंग धीरे-धीरे काला पड़ जाता है।जिस वजह से इसे साफ करने में मुश्किल होती है। वैसे तो हर घरों में अल्मुनियम के बर्तन को साफ करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा। इसीलिए आज हम उन परेशानियों को देखते हुए कुछ ऐसे शानदार टिप्स आपके सामने लाए हैं जिस के उपयोग से आप अपने घरों के अल्मुनियम के बर्तन को आसानी से चमका देंगे।

 

नमक और नीबू का इस्तेमाल

आप नमक और नींबू के इस्तेमाल से भी अल्मुनियम के बर्तन को साफ कर सकते हैं।इसके इस्तेमाल से बर्तन पर लगे दाग आसानी से निकल जाते हैं।  इसके लिए आपको सबसे पहले पानी सर्फ नमक और नींबू को मिक्स करके एक द्रव बनाना होगा। इसके बाद बर्तन को गैस पर रखकर उसे गर्म करना होगा फिर उस बर्तन में पानी डालकर उस पानी को उबालना होगा।

अंत में उस उबले हुए पानी में बनाए गए मिश्रण को डालना होगा। उस मिश्रण और पानी को कम से कम 5 मिनट तक गैस पर उबाले और फिर स्क्रबर या ब्रश की सहायता से इसे अल्मुनियम के बर्तन को अच्छे से रगड़ कर साफ़ कर ले। इससे अल्मुनियम के बर्तन में लगी सारी चिकनाई और कालापन दूर हो जाएगा।

बेकिंग सोडा और सर्फ का इस्तेमाल

सर्फ का इस्तेमाल तो घर के सभी बर्तनों को साफ करने में किया जाता है लेकिन एल्युमीनियम के बर्तनों में भी सर्फ और बेकिंग सोडा का उपयोग करके बर्तन अच्छे से साफ किया जा सकता है। बेकिंग सोडा और सर्फ का प्रयोग करने के लिए दोनों को एक साथ मिलाकर एक मिश्रण तैयार किया जाता है और मिश्रण को डायरेक्ट बर्तन पर डालकर बर्श या स्क्रबर की सहायता से अच्छी तरह रगड़ कर साफ़ किया जाता है। इससे बर्तन पूरी तरह से नए जैसे चमकने लगते हैं।

 

कास्टिक सोडा का इस्तेमाल

एलमुनियम बर्तनों का सबसे बड़ा दिक्कत यह होता है कि उसमें कालापन जम जाता है जिसे साफ करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। बर्तन पर लगे उस कालेपन को आप कास्टिक सोडा का उपयोग करके भी दूर कर सकते हैं  इसके लिए आपको कास्टिक सोडा को पानी में डालकर उस मिश्रण को अच्छी तरह से गैस पर उबालना होगा। इसके बाद बर्तन को उबले पानी के मिश्रण में डालकर कुछ समय के लिए रख दें। कुछ समय बाद बर्तन को मिश्रण से निकालकर ब्रश या स्क्रबर से खींचकर साफ कर ले जिससे सारा कालापन दूर हो जाएगा।

 

सिरके के खोलते पानी का इस्तेमाल

अगर अल्मुनियम के बर्तन में बहुत ही जिद्दी दाग लगा हो तो इसे साफ करने के लिए आप सिरके (Vinegar ) को अच्छी तरह से उबले हुए पानी में डालकर उस बर्तन को साफ कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच सिरका का और गर्म पानी का मिक्सर बनाना होगा परंतु ध्यान रहे पानी ज्यादा गर्म  होना चाहिए।  इस पानी के बने मिश्रण में अल्मुनियम के बर्तन को रखकर कुछ समय बाद बर्तन को निकालने पर आप देखेंगे कि सारे दांग निकल गए हैं और बर्तन पूरी तरह से चमक रहा है।

प्याज का रस और टमाटर का इस्तेमाल

अगर अल्मुनियम के बर्तन जल जाते हैं तो आप प्याज के रस या फिर टमाटर के रस से इस जले हुए बर्तन को साफ कर सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए टमाटर या प्याज के रस को बर्तन में डालकर 5 से 10 मिनट तक उबालें फिर गैस बंद करके बर्तन को बर्श से या फिर स्क्रबर की सहायता से अच्छे से घिस घिसकर साफ कर ले इसके रगड़ने के बाद बर्तन बहुत ही अच्छे से साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *