Monday, May 20th, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सहित 5 खूबसूरत एक्ट्रेस रखती है बिहार से सम्बन्ध

बॉलीवुड की चका चौंद की दुनिया युवाओ को ही नहीं बल्कि बड़े उम्र के लोगो को भी आकर्षित करती है. अपना जीवन सवारने के लिए बहुत से लोग बॉलीवुड में अपनी मेहनत से आगे बढ़ जाते हैं तो वही कुछ लोग पीछे रह जाते है। इसी में कुछ लोग बड़े बड़े शहरो से ताल्लुक रखते हैं तो कुछ गाँव से. आज हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रीओ के बारे में जो बिहार से ताल्लुक रखते हुए आज बॉलीवुड में एक बड़ा नाम कमा चुकी है।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की जाने माने अभिनेता सत्रुगन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा जो आज बॉलीवुड में एक बड़ा नाम स्थापित कर ली है। ये पटना(बिहार) से ताल्लुक रखती है. आपको बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फ़िल्म ‘दबंग’ से की थी इस फ़िल्म से सोनाक्षी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की जाने मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जो आज बॉलीवुड में ही नही हॉलीवुड में भी काम कर चुकी है. इस वजह से प्रियंका देश में ही नही बल्कि विदेश में भी अपनी एक्टिंग के लिए ज्यादा जानी जाती है। वैसे आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा जमशेदपुर झारखंड की रहने वाली है जो कभी बिहार का ही हिस्सा था,. आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर में हुआ था।

नेहा शर्मा

बॉलीवुड में काफी लोगो के बीच सुर्खिया बटोरने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा जो आज फिल्मी दुनिया मे अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से एक बड़ी पहचान बना चुकी है. नेहा शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2007 में तेलगु फ़िल्म चिरूता से की थी. आपको बता दे कि बॉलीवुड की नेहा शर्मा भी बिहार के भागलपुर में जन्मी थी. बात करे इनके फेमली बैकग्राउंड की तो नेहा शर्मा के पिता कांग्रेस पार्टी के एक नेता हैं. नेहा शर्मा भले की राजीनीति परिवार में जन्मी लेकिन इन्होंने फिल्मी दुनिया को चुना और आज एक बड़ा नाम कमा चुकी है।

संदली सिन्हा

फिल्मी दुनिया मे अपनी जबरदस्त एक्टिंग से रातो रात स्टार बनने वाली संदली सिन्हा ने बॉलीवुड में मासूम भरी एक्टिंग से काफी दिलो को जीत लिया और रातो रात बॉलीवुड में एक बड़ा नाम कमा लिया .लेकिन आज इन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और अपना बिजनेस कर रही है। आपको बता दे कि संदली सिन्हा बिहार के मुज्जफरनगर से ताल्लुक रखती है।

नीतू चंद्रा

बॉलीवुड को कई फिल्मी कर चुकी नीतू चंद्रा फ़िल्म गरम मसाला से ज्यादा फ़ेमस हुई थी. इस फ़िल्म से नीतू चंद्रा ने बॉलीवुड में पहचान बना लिया है. बात करें इनके जीवन की तो नीतू चंद्रा ने कॉलेज के वक्त मॉडलिंग भी किया करती थी। नीतू चंद्रा भी बिहार की राजधानी पटना से ताल्लुक रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *