Monday, May 20th, 2024

आर्यन खान भगवान राम की धार्मिक किताबे पढ़ कर और रोज सन्ध्या आरती में शामिल हो कर काट रहा हैं अपना समय

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन ड्रग्स केस के चलते तीन हफ्तों से मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। कोर्ट ने भी आर्यन की जमानत याचिका दो बार खारिज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक जेल में आर्यन खान काफी परेशान हैं। शाहरुख खान भी जब आर्यन से मिलने जेल गए थे तब भी वह पूरे समय रो ही रहे थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आर्यन जेल में लाइब्रेरी से धार्मिक किताबें  पढ़कर अपना समय काट रहे हैं।

धार्मिक किताब पढ़कर आरती में शामिल होकर काट रहे समय

जानकारी के मुताबिक आर्यन जेल में इतने परेशान हो गए हैं कि उन्हें परेशान देखकर जेल के कर्मचारियों ने आर्यन को सुझाव दिया कि वह लाइब्रेरी से अपने पसंदीदा किताब पढ़कर समय काट सकते हैं। HT के रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन रोज जेल में होने वाले संध्या आरती में भी शामिल होते हैं। आर्यन जेल की लाइब्रेरी में से धार्मिक किताबें पढ़ते हैं।

भगवान राम और माता सीता की किताबें पढ़ते हैं आर्यन

जेल से आर्यन ने दो किताबें ली है भगवान राम और माता सीता पर लिखी किताब। इससे पहले आर्यन ने “द लायन गेट” नाम की भी किताब पढ़ते थे। जेल प्रशासन के अनुसार अगर कोई यदि चाहे तो अपने परिवार वालों से अपनी पसंद की किताब मंगवा कर पढ़ सकता है लेकिन सिर्फ धार्मिक किताबें ही। इसके अलावा अगर कोई भी कैदी जेल से बाहर होता है तो वह किताबें छोड़ देता है तो  उसे जेल की लाइब्रेरी में रख दिया जाता है।

अदालत में आर्यन खान की सुनवाई होनी है

बुधवार को विशेष अदालत ने ड्रग्स मामले में आर्यन खान और 2 अन्य को जमानत देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद आर्यन खान ने अपनी जमानत खारिज होने पर एनडीपीएस अदालत के आदेश के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। जिसमें 26 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *